America ke fact in Hindi - True Fact

This Blog Is About True Fact Of Univers,Plants,Country,Animals,Aliens And Many More. Subscribe Now

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 21, 2018

America ke fact in Hindi

अगर संसार के सबसे विकसित देश की बात की जाए तो जुबान पे सबसे पहला नाम अमेरिका का ही आता है। क्रिसोटोफर कोलंम्बस 1492 ईसवी में भारत को जाने वाले रास्ते खोजने के लिए समुंदरी यात्रा पर निकल पड़े। पहले दो हफते तो उन्हें भूमि बिलकुल भी नजर नही आई मगर जब वह भूमि पर पहुँचे तो उन्हें लगा कि उन्होंने भारत को खोज लिया है। पर उन्होंने भारत को नही ब्लकि गलती से अमेरिका को खोज लिया था। सो इस तरह युरपीयन लोग अमेरिका की भूमि से रूबरू हुए। युरपीयन देशों में अमेरिका को अपना उपनिवेश बनाने की होड़ चलती रही मगर अंत में इंग्लैंड सफल हुआ। इंग्लैंड ने भी भारत की तरह अमेरिका का भी बुरी तरह से आर्थिक शोषण किया। मगर 1773 ईसवी में महान जार्ज वाशिंगटन जी के नेतृत्व मे अमेरिका की 13 बसतीयों ने आजादी की घोषणा कर दी। परन्तु इस आजादी को पुर्ण मान्यता 4 जुलाई 1776 में मिली और जा्रज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। इस नव देश ने 19 वीं सदी के अंत तक अपनी सीमायों का विस्तार जारी रखा और आधुनिक अमेरिका अस्तितव में आया। अमेरिका के कुल 50 राज्य हैं। इसमें से दो राज्य अलास्का और हवाई मुख्य भुमि से अलग हैं। मतलब कि 48 राज्य तो एक साथ जुडे हुए हैं और दो राज्य अलग स्थित हैं। अलास्का को अमेरिका से कनेडा अलग करता है और हवाई प्रशांत महाशागर में स्थित है। इस देश की आबादी लगभग 31 करोड़ है और आबादी के लिहाज से यह चीन और भारत के बाद सबसे बड़ा देश है। आइए इस विशाल और महान देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं।

1 1867 में अमरीका ने अलास्का के लिए रूस को केवल 72 लाख डोलर दिए जो कि आज के हिसाब से 1 रूपया प्रति एकड़ बनता है। अलास्का क्षेत्रफल के लिहाज से अमरीका का सबसे बड़ा राज्य है।

2 अमरीका का एक शहर है जिसका नाम है-Ding Dong

3 अमेरिका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट मैककिनल है। इसकी ऊँचाई 6,194 मीटर है।

4 हर अमरीकी अपने जीवन काल दौरान 465 पेड़ो के बराबर कागज़ का उपयोग करता है।

5 हवाई अमेरीका का सबसे नया राज्य है ओर यह 1959 में अमेरिका का राज्य बना।

6 The Statue of Liberty 1884 में फ्रांस ने अमरीका को उपहार में दिया गया था।

7 लगभग चार में से एक अमरीकी T.V. पर किसी न किसी show पर आया हुआ है।

8 अमरीका में लगभग 5 करोड़ 26 लाख कुत्ते हैं।

9 लगभग हर अमरीकी एक साल में 600 cold drinks पी जाता है।

10 अमरीका में हर साल 8 करोड़ 50 लाख टन काग़ज का इस्तेमाल होता है।

11 अमरीका के मोंटाना शहर में पशुओ की संख्या मनुष्यों से 3 गुना ज्यादा है।

12 अमरीकी हर साल 4 करोड़ 20 लाख चेक साइन करते हैं।

13 अमरीकी अपना 90 प्रतीशत समय घर के अंदर खर्च करते हैं।

14 अमरीकी लोग दुनिया में किसी भी ओर देश के मुकाबले सबसे ज्यादा आईस क्रीम खा जाते हैं।

15 अमरीकी हर साल 50 लाख साइकिल यु हीं फेक आते हैं।

16 अमरीका सबसे ज्यादा मोटापा ग्रस्त देश हैं। इसकी 33 प्रतीशत आबादी मोटापे का शिकार है।

17 अमरीकी आपनी आमदन का 1 प्रतीशत से भी कम बचाते हैं।

18 अमरीकी लोग दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदुषण फैलाते हैं

19 अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर न्यूयोर्क है और इसके बाद लॉस एंजिल्स और शिकांगो का नंम्बर आता है।

20 हवाई अमेरीका का सबसे नया राज्य है ओर यह 1959 में अमेरिका का राज्य बना

21 एक घंटे में औसतन 60,000 लोग हवाई जहाज द्वारा अमरीका के ऊपर से गुजरते हैं।

22 अमेरिका में हिंदु सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी कौम है।

23 अमरीका का सबसे पहला सिक्का 1794 में शुरू किया गया था। यह सिक्का चांदी का बना होता था।

24 अमेरिका में आप 16 साल की आयु होने पर ही कार चला सकते हैं, 18 का होने पर ही पिस्तौल रख और वोट डाल सकते है और 21 का होने पर ही शराब खरीद सकते हैं।
कैसा लगी दोस्तों आपको ये जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताइये और इस जानकारी को अपने दोस्तों से अपने करीबी से शेयर जरूर करे और आपको किसी के बारे में भी जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके जरूर बताइये

धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages